फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बारिश से प्रदेश में नदियां उफान पर, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात, उदयपुर में एक की मौत

Fri, 12 Aug 2022 04:23 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

खजूरिया से काला खेतरा जा रहा सायरा निवासी 15 वर्षीय नारायण पाइप की चपेट में आ गया। काला खेतरा और खजूरीया के बीच पुलिया का काम चल रहा है। यहां से गुजरने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।
विज्ञापन
भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के खजूरिया क्षेत्र में पानी के पाइप में फंसने एक 15 साल के किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वहां पानी का बहाव तेज था। वह पैर फिसलने के बाद पाइप में फंस गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खजूरिया से काला खेतरा जा रहा सायरा निवासी 15 वर्षीय नारायण पाइप की चपेट में आ गया। काला खेतरा और खजूरीया के बीच पुलिया का काम चल रहा है। यहां से गुजरने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। इस मार्ग पर नदी से निकलने वाले पानी के लिए पाइप लगाया हुआ है। पिछले कई दिनों से भारी बारिश होने की वजह से पानी तेज गति से बह रहा था। 

पैर फिसलने के बाद वह पानी के तेज बहाव से पाइप में फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे पाइप से नहीं निकाल सके। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मांडवा थाना प्रभारी उत्तमसिंह, एएसआई सूरजमल और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। यहां कड़ी मशक्कत के बाद नारायण के शव को निकाला गया। 
विज्ञापन


भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर
भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है। जैतपुरा, कोठारी बांध व गोवटा ओवरफ्लो चल रहे हैं। त्रिवेणी और मेनाली नदी उफान पर है। त्रिवेणी के मंदिर व घाट पानी में डूबने की वजह से पुलिस का पहरा बढ़ा दिया हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते भारी बारिश की संभावना जारी की है। बिजोलिया कस्बे के मालीपुरा चौराहे पर 3 फिट पानी भर गया है। वहीं, त्रिवेणी नदी का गेज बढ़कर 3.400 मीटर हो गया है। इसके अलावा मेनाली, कोठारी बेड़च, ऊवली नदियों का जलस्तर बढ़ने से बीसलपुर बांध भर सकता है। एनएच 52 पर भी पानी आने की वजह से सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें