फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reservation Movement: पांच दिन बाद आरक्षण आंदोलन खत्म, मंत्री विश्वेंद्र सिंह को सैनी समाज ने सौंपा मांग पत्र

Thu, 16 Jun 2022 03:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सैनी समाज के मांग पत्र को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आंदोलनकारियों ने जयपुर-आगरा हाइवे को खाली कर दिया।
विज्ञापन
विश्वेंद्र सिंह को मांग पत्र सौंपते समाज के लोग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर-आगरा हाईवे पर पिछले पांच दिनों से चल रहा सैनी समाज का आंदोलन गुरुवार को समाप्त हो गया। कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर समाज के लोगों से मांग पत्र लिया। उन्होंने मांग पत्र को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभी आंदोलनकारी अपने घर को रवाना हो गए। 

विज्ञापन

इसी के साथ जयपुर-आगरा हाईवे पर अरौदा के समीप पांच दिन से लगा चक्का जाम भी हट गया और हाइवे पर फिर से आवागमन शुरू हो गया।  सैनी, कुशवाहा, शाक्य, मौर्य और माली समाज के लोग 12 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह जयपुर-आगरा हाईवे के अरौदा स्थित आंदोलन स्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यहां समाज के प्रतिनिधियों से वार्ता की और उनका मांग पत्र लिया। मांग पत्र में समाज को 12 फीसदी आरक्षण समेत आंदोलनकारियों पर लगाए गए मुकदमे वापस लेने, सरकार से वार्ता कराने और संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी के बेटे और भतीजी के ट्रांसफर रद्द करने की मांग शामिल हैं।

बता दें कि 12 फीसदी आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर सैनी, कुशवाहा, शाक्य मौर्य, सूर्यवंशी समाज के लोगों ने 12 जून से जयपुर-आगरा हाईवे पर अरौदा के पास चक्का जाम कर दिया था। मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सैनी समाज को बात करने के लिए बुलाया था लेकिन कोई नहीं पहुंचा। कई प्रयासों के बाद राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और समाज के प्रतिनिधिमंडल के बीच गुरुवार सुबह आंदोलन स्थल पर वार्ता हुई, जो सफल रही। इसी के साथ सैनी समाज का आंदोलन समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें