फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोटासरा की फिसली जुबान: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- राहुल गांधी कहते हैं- हमारा झगड़ा हिंदू और हिंदुत्ववादी के खिलाफ है

Fri, 08 Apr 2022 06:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राहुल गांधी ने पिछले साल एक रैली में कहा था कि मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं। महात्मा गांधी हिंदू और गोडसे हिंदुत्ववादी थे। हिंदू और हिंदुत्ववादी में फर्क होता है। हिंदू मर जाए, कट जाए फिर भी सच को तलाश करता है। डोटासरा इसी बयान पर का जिक्र कर रहे थे। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की शुक्रवार को जुबान ऐसी फिसली कि उनका बयान चर्चा का विषय बन गया। डोटासरा पीसीसी में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इस दौरान देवस्थान विभाग के मंदिरों में रामनवमी पर रामायण और हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा के पाठ से जुड़े सवाल पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 'जैसा राहुल गांधी कहते हैं हमारा झगड़ा हिंदू और हिंदुत्ववादी के खिलाफ है', यह सुनकर सभी चौंक गए, हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान को सही किया। 

विज्ञापन


दरअसल प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना था कि हमारा झगड़ा हिंदुत्ववादी सोच के खिलाफ है हिंदू के नहीं। उन्होंने कहा कि 'हम सभी धर्मों को मानने वाले लोग हैं। हम झूठ और नफरत फैलाने के खिलाफ हैं। भारतीय जनता पार्टी झूठ-नफरत फैलाकर और एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ खड़ा कर राजनीतिक रोटियां सेक रही है। कांग्रेस पार्टी ने ऐसा कभी नहीं किया।  

राहुल गांधी ने यह कहा था 
पिछले साल एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं। महात्मा गांधी हिंदू और गोडसे हिंदुत्ववादी थे। हिंदू और हिंदुत्ववादी में फर्क होता है। हिंदू मर जाए, कट जाए फिर भी सच की तलाश करता है। हिंदुत्ववादी पूरी जिंदगी सत्ता पाने में निकाल देता है। हिंदू का रास्ता सत्याग्रह और हिंदुत्ववादी का रास्ता सत्ताग्रह होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें