फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर भाजपा आज करेगी विधानसभा का घेराव

Tue, 15 Feb 2022 10:41 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधानसभा में विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध के बाद भी सरकार रीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने को तैयार नहीं है। इसके बाद भी भाजपा मांग पर अड़ी हुई है। इसी मांग को लेकर आज भाजपा के नेता और 60 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता सदन का घेराव करेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच को लेकर भाजपा का विरोध लगातार जारी है। विधानसभा में जारी गतिरोध के बीच भाजपा आज 12 बजे सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। भाजपा नेता और हजारों कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव भी करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के नेतृत्व में विरोध किया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह विरोध में शामिल होने के लिए सोमवार शाम को जयपुर पहुंच गए हैं। अरुण इस आंदोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी इस आंदोलन में शामिल होंगे। वहीं इस विरोध में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से करीब 60 हजार कार्यकर्ता जयपुर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

60 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि रीट मामले की सीबीआई जांच के बिना भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। आज 60 हजार कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
युवाओं को गुमराह कर रही भाजपा
कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष राजस्थान में अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए राजनीतिक स्टंट कर रहा है। विधानसभा में भी भाजपा कोई तथ्य नहीं दे पाई है, वह सिर्फ प्रदेश के युवाओं को गुमराह कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें