फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: गुजरात पुलिस की गाड़ी जयपुर में दुर्घटनाग्रस्त, चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत

Tue, 15 Feb 2022 10:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दिल्ली से गुजरात जा रही गुजरात पुलिस की एक गाड़ी सोमवार देर रात राजस्थान की राजधानी जयपुर के भाबरू इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से गुजरात जा रही गुजरात पुलिस की एक गाड़ी सोमवार देर रात राजस्थान की राजधानी जयपुर के भाबरू इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि भाबरू थाना इलाके में गुजरात पुलिस की एक फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर पर लगे पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार पुलिसकर्मियों और एक मुल्जिम की मौत हो गई है।

विज्ञापन


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि दिल्ली से गुजरात अभियुक्त लेकर जा रही गुजरात पुलिस का वाहन जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें