फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali: घर छोड़ने का झांसा देकर पांचवी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2022 02:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पाली में स्कूल से लौट रही एक छात्रा से युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
पाली में मासूम से दुष्कर्म - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली के सिरियारी थाना एरिया में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपी ने नाबालिग छात्रा को घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बिठा लिया। फिर उसे सुनसान जगह लेकर उसके साथ ज्यादती की।

विज्ञापन

मामला आठ मार्च का है। पांचवी कक्षा की एक छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान बरसात आने के कारण वह रास्ते में एक पेड़ के नीचे रूक गई। जिसे अकेला देख आरोपी ने घर छोड़ने का झांसा देकर उसे अपनी बाइक पर बिठा लियाओ। फिर आरोपी ने सूनसान क्षेत्र में बने एक कमरे में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद आरोपी बच्ची को पेड़ के नीचे लूहलुहान हालत में छोड़ दिया। उसने नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।


मामले के विरोध में परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। वे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने परिजनों को तीन दिन में आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें