संसदीय कार्यमंत्री के बयान से बवाल मच गया है। जयपुर में मंत्री शांति धारीवाल के घर के बाहर भाजपा महिला मोर्चा धरना-प्रदर्शन कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा के नेतृत्व में महिला मोर्चा जयपुर सहित राजस्थान के सभी जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला मोर्चा मंत्री शांति धारीवाल से इस्तीफे की मांग कर रहा है।
एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महिलाओं के लिए इंदिरा शक्ति मोबाइल एप लांच कर रहे थे, दूसरी ओर उनके मंत्री शांति धारीवाल ने महिला अपराध पर विवादित बयान दे दिया। बता दें कि विधानसभा में पुलिस विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मंत्री शांति धारीवाल ने दुष्कर्म को लेकर कहा था कि देश में राजस्थान रेप में नंबर वन है। राजस्थान मर्दों का प्रदेश है क्या करें? उसके बाद उनके इस बयान से बवाल मच गया है। भाजपा उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है।