फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म, अस्पताल लेकर पहुंचे तो चार महीने की गर्भवती होने का हुआ खुलासा

Wed, 07 Sep 2022 08:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

पुलिस का कहना है कि लड़की को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था, जांच में सामने आया कि वह चार महीने के गर्भवती है। पीड़िता मूक बधिर होने के कारण अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बता नहीं पा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में महिला अपराध में इजाफा हो रहा है। हर दिन दुष्कर्म की एक वारदात दर्ज हो रही है। अब सीकर के फतेहपुर में एक मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब खुलासा हुआ कि वह चार महीने की गर्भवती है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वारदात सदर थाना इलाके के बलोद छोटी क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि बालिका के साथ करीब चार महीने पहले दुष्कर्म हुई थी। उसे पेट दर्द होने पर अस्पताल लाया गया, जहां जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। पीड़ित बच्ची मूक बधिर होने के कारण कुछ नहीं बता पा रही है। पुलिस ने चेकअप करवाकर बालिका को परिजनों को सौंपा दिया। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें