फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Churu: एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता, दो महीने बाद भी आरोपी फरार

Fri, 22 Apr 2022 06:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू में एक युवती से गांव के ही एक रसूखदार ने दुष्कर्म किया। दो महीने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज के लोग में रोष है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू के साहवा थाना क्षेत्र में एक 20 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दो महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित पीड़िता और समाज के लोग एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि रसूख के चलते आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही। वहीं एसडीएम कार्यालय के आगे दिए गए इस धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे पीड़ित के एक परिजन ने बताया कि आरोपी एक गांव में पुजारी है। आरोपी के रसूख के चलते उसे वहां से निकाल दिया गया है। 


उपखंड कार्यालय के आगे दिए जा रहे इस धरने में सर्व समाज के साथ-साथ राजनीतिक लोग भी पहुंचे, जहां सादुलपुर के पूर्व विधायक मनोज न्यांगली के भाई नेपुसिंह न्यागली कहा है कि कांग्रेस सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। दो महीने से पीड़िता दर-दर की ठोकरे खा रखी है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। धरने पर बैठे लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है। 

विज्ञापन

युवती को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गया आरोपी
बता दें कि 23 फरवरी 2022 को 20 साल की युवती ने साहवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि आरोपी छह महीने से पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। 20 फरवरी की शाम को युवती शौच करने के लिए बाहर गई तो जबरदस्ती गाड़ी में डालकर उसे हनुमानगढ़ जिले के नोहर ले गया, जहां एक मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का मोबाइल का एक छीन लिया और उसका वीडियो बना लिया कि वह अपनी मर्जी से यहां आई है।
 
अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं

पुलिस ने 23 फरवरी 2022 की शाम के समय पीड़िता की रिपोर्ट पर 376 बी ,365,384,342 सहित एसटी एससी एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया था। डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया की अभी इस मामले मे अनुसंधान किया जा रहा है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक दीगंत आनंद ने पीड़ित परिवार को मिलने के लिए बुलाया है। वो जो निर्देश देंगे, उस के अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें