फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भ्रूण लिंग का परीक्षण करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, जमानत पर आकर कर रहा था जांच, चार बार पहले भी पकड़ाया

Fri, 22 Apr 2022 05:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर का डॉक्टर इंम्तियाज भ्रूण लिंग परीक्षण करने के आरोप में पांचवीं बार गिरफ्तार हुआ है। इससे पहले भी पीसीपीएनडीटी की टीम उसे चार बार गिरफ्तार कर चुकी है। हर बार जमानत पर छूटने के बाद वह लिंग परीक्षण करने लगता है। अब तक वह 50 से ज्यादा लिंग परीक्षण कर चुका है।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीपीएनडीटी टीम ने जोधपुर में भ्रूण लिंग की जांच करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें डॉ. इम्तियाज सहित तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा गया है। इम्तियाज इससे पहले भी भ्रूण लिंग की जांच करने के आरोप में चार बार गिरफ्तार हो चुका है। उसे हिस्ट्रीशीटर भी घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पीसीपीएनडीटी थाना अधिकारी जितेंद्र गंगवानी ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली कि डॉ. इम्तियाज जमानत पर आने के बाद फिर से भ्रूण की जांच करने लगा है। इस बार वह पोर्टेबल मशीन से भ्रूण की जांच कर रहा है। राजस्थान स्टेट कोऑर्डिनेटर सरला दाधीच को यह जानकारी मिली थी। इसके बाद तीन दिन पहले जयपुर से आई पीसीपीएनडीटी की टीम ने जोधपुर में डेरा डाल रखा था। 

शुक्रवार को टीम ने बोगस ग्राहक बनाकर एक महिला को आरोपी डॉ. इम्तियाज के पास भेजा। इम्तियाज साथी दलाल भंवरलाल जांगिड़ के साथ महिला को पाल बालाजी के सामने स्थित अशोक प्रजापत के कमरे पर ले गया। यहां वह महिला के भ्रूण की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पीसीपीएनडीटी टीम में छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी इम्तियाज सरकारी डॉक्टर था, लेकिन पीसीपीएनडीटी मामले में गिरफ्तार होने के बाद उसे निलंबित किया जा चुका है। इससे पहले वह चार बार पीसीपीएनडीटी मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इस बार पांचवी बार उसकी गिरफ्तारी हुई है।

पीसीपीएनडीटी टीम ने डॉ इम्तियाज के अलावा दलाल भंवरलाल जांगिड़ और अशोक प्रजापत को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क में किन-किन लोगों के तार जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी डॉ इम्तियाज ने अब तक 50 से ज्यादा लिंग भ्रूण परीक्षण करना कबूल किया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें