फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर परिचित युवक ने किया दुष्कर्म, आपबीती सुनाई तो पति छोड़कर चला गया

Sat, 25 Jun 2022 02:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। जिसके बाद उसने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक महिला से परिचित युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को डरा-धमकाकर हवस का शिकार बनाता रहा। जब पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई तो पति उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता ने भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर की 24 साल की महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मनीष नाम के लड़के से मुलाकात हुई थी। वह काम के सिलसिले में उसके घर आने जाने लगा।  उसी दौरान हमारी दोस्ती हो गई। एक दिन आरोपी दोपहर के समय आया। वह घर में अकेली थी। आरोपी ने कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।


पीड़िता का आरोप है कि घर में अकेला पाकर युवक उसे धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। साथ देने के बजाय पति उसे छोड़कर चला गया। महिला ने बताया कि आरोपी उसे लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। परेशान होकर उसने थाने जाकर आरोपी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें