फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Jaipur: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Sun, 01 May 2022 02:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में पड़ोसी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से लगातार दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
जयपुर में दुष्कर्म - फोटो : Rape in Jaipur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती को नशीला पेय पिलाकर पड़ोसी ने दरिंदगी की। उसके बाद आरोपी पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण करने लगा। पीड़िता ने आदर्श नगर थाने में आरोपी पर केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि एक दिन वह घर में अकेली थी। उसका पड़ोसी उसके घर आया। युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए ऑफर की। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला था, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। 


पीड़िता ने आरोप लगाया कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर युवती ने घर भी बदल लिया लेकिन आरोपी उसके बाद भी ब्लैकमेल कर रहा है। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें