इस तरह खाली पड़ी रहीं कुर्सियां।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अजमेर में बुधवार को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके लिए आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के लिए लगाई गईं कुर्सियों खाली पड़ी रहीं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, अजमेर शहर के उतर व दक्षिण में भाजपा के विधायक हैं। दोनों विधायकों को शहर और देहात को जिम्मेदारी सौंपने के बाद भी कार्यालय उद्घाटन के मौके पर इतने कार्यकर्ता भी नहीं जुट पाए कि कुर्सियां भर जाएं । ऐसे में कार्यक्रम के दौरान पूरे समय कई कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
उधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के संबोधन के बाद कई भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम से चले गए। ऐसे में हालात और भी खराब हो गए। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में खाली रहीं कुर्सियों को लेकर नेताओं के बीच भी चर्चा हुई।
व्यर्थ बहा पानी तो सांसद ने बंद कराया
केंद्रीय मंत्री शेखवात प्रदेश में पानी को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साध रहे थे। इस दौरान पंडाल में लगाए गए एक कूलर से पानी व्यर्थ बह रह था, लेकिन किसी कार्यकर्ता की इस पर नजर नहीं पड़ी। आखिर में सांसद भागीरथ चौधरी कूलर के पास पहुंचे और कार्यकर्ताओं को कहकर पानी बंद करवाया।