दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर को सीबीआई मामलात की अदालत ने आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीबीआई ने तीन दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने पर नागर को आज अदालत में पेश किया था जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद नागर को न्यायाधीश ने आगामी 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिये।
नागर को सीबीआई ने गत शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने कल नागर तथा पीडिता को आमने सामने बैठा कर पूछताछ की थी।
मंत्री ने स्वीकारी थीं कई बातें
सरकारी आवास पर विवाहिता से दुष्कर्म मामले में राजस्थान के खादी राज्य मंत्री बाबू लाल नागर को सीबीआई ने 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा नागर ने स्वीकारा था कि उनके महिला के साथ संबंध थे।