फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के डीजीपी भी गए लंबी छुट्टी पर

Mon, 28 Oct 2013 09:03 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले आला अफसरशाही का लंबी छुट्टी पर जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव सीके मैथ्यू के बाद अब पुलिस महानिदेशक एचसी मीणा भी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। मीणा केंद्रीय मंत्री नमो नारायण मीणा के भाई हैं।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने एचसी मीणा पर कांग्रेस की मदद करने के आरोप लगाए थे। भाजपा ने आरोप लगाए थे कि वे नमो नारायण मीणा के भाई हैं और इस कारण उनका झुकाव कांग्रेस की ओर है।

इन आरोपों के चलते एचसी मीणा ने 13 दिसंबर तक की छुट्टी की अर्जी कार्मिक विभाग को भेज दी, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

राज्य सरकार ने अब डीजी (जेल) ओमेंद्र भारद्वाज को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

गौरतलब है कि भाजपा ने मुख्य सचिव सीके मैथ्यू पर भी कांग्रेस के लिए कार्य करने के आरोप लगाए थे, जिससे आहत होकर वह भी लंबे अवकाश पर चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें