फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणथंभौर: इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हुआ हिमालयन गिद्ध, किया गया रिलीज

Fri, 13 Nov 2026 08:19 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर के भगवतगढ़ इलाके में बीमार और उड़ने में असमर्थ मिला हिमालयन गिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल में इलाज के बाद स्वस्थ हो गया। आंखों की परेशानी और बीमारी से जूझ रहे गिद्ध ने उपचार के बाद खुद खाना-पीना शुरू कर दिया था। इसके बाद वन विभाग ने शुक्रवार को उसे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया।
विज्ञापन
रणथंभौर टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवतगढ़ इलाके में बीमार अवस्था में मिला हिमालयन गिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल में इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। वन विभाग ने पक्षी की सेहत में सुधार होने और खान-पान शुरू करने के उपरांत शुक्रवार को उसे अस्पताल से सुरक्षित रिलीज कर दिया।
विज्ञापन


उपचार और स्वास्थ्य सुधार
बीते दिनों सामाजिक वानिकी भगवतगढ़ के वन कर्मचारियों को यह हिमालयन गिद्ध बेहद असहाय स्थिति में मिला था। आंखों में अंधापन और बीमारी की समस्या के कारण यह पक्षी उड़ने में बिल्कुल असमर्थ था। वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और इसे बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए रणथंभौर टाइगर रिजर्व स्थित वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल लेकर पहुंची।
अस्पताल में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. चंद्र प्रकाश मीणा और उनकी टीम ने पक्षी का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सा टीम ने गिद्ध को आवश्यक विटामिन और फ्लूइड देकर उपचार शुरू किया। इलाज पूरा होने के बाद उसे विशेष ऑब्जर्वेशन में रखा गया। जब गिद्ध ने स्वयं खाना-पीना शुरू कर दिया, तब वन विभाग ने उसे वातावरण में वापस छोड़ने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान: कोटा में प्रसूता की मौत के बाद जागा चिकित्सा विभाग, अब पूरे संभाग की रेफरल व्यवस्था की होगी जांच

पर्यावरण में पक्षी का महत्व
रणथंभौर टाइगर रिजर्व के डीएफओ मानस सिंह और पशुचिकित्सकों के अनुसार हिमालयन गिद्ध पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस पक्षी को प्रकृति का सफाईकर्मी माना जाता है। यह मृत पशुओं के अवशेषों को खाकर वातावरण को स्वच्छ बनाए रखता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान: पुष्कर मेले में पहुंचे आरडीएक्स और एलेक्स, एक घोड़े की कीमत में खरीद सकते हैं आलीशान बंगला!

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सीपी मीणा के मुताबिक, गिद्धों की मौजूदगी से क्षेत्र में एंथ्रेक्स, बोटुलिज्म और रेबीज जैसी घातक जूनोटिक बीमारियों के फैलने का जोखिम बहुत कम हो जाता है। यह पक्षी पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त और सुरक्षित रखने में निरंतर योगदान देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें