सिरोही जिले का आबूरोड शहर भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा रहा। हर उम्र और समाज के लोगों ने अपने अपने तरीके से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर खुशियां मनाई। इस दौरान न केवल मंदिरों और रेलवे स्टेशन को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया।
आबूरोड रेलवे स्टेशन परिसर में आदर्श कार टैक्सी ड्राइवर यूनियन आबूरोड अध्यक्ष फिरोजखान पठान की अगुवाई में यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में रंगोली बनाकर सजावट की गई। साथ ही बाजार में निकाले गए जुलूस के दौरान प्रसाद का वितरिण किया गया। देर शाम को रेलवे स्टेशन परिसर में रंगोली बनाकर दीप प्रज्वलित किए गए। टैक्सी चालकों द्वारा एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाईं।
इधर, अनाज किराना रिटेल व्यापार मंडल ने सदर बाजार में करीब 40 फीट लंबी सरयू नदी बनाकर दीप प्रज्वलित किए गए। मानपुर के अम्बे माता मंदिर परिसर में भजन कार्यक्रम हुआ। मोहल्लेवासी देर रात तक भक्ति में डूबे रहे। ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर मानपुर, आबूरोड में भी महंत जनकपुर महाराज के सानिध्य में और मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम की तस्वीर के सामने और मंदिर की यज्ञशाला में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 251 दीपक प्रज्वलित कर रोशनी की गई और राम स्तुति का गुणगान कर वातावरण को धर्म मय बनाया गया। अंत में महंत जनकपुरी महाराज ने महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर सेवा समिति के सुरेश गौड़, सुरेश शर्मा, मुकुंदभाई, हेमंत पटेल, राजू भाई, राजेंद्रसिंह, दामोदर चतुर्वेदी, गोविंदसिंह, घीसूभाई, रतन बंसल, वीरराम, जसवंतभाई, देवेंद्र निगम, लक्ष्मण माली, सतीशभाई, सुरेश सेन, प्रकाश सेन, रामबाबू, जोध सिंह, जयंती सोनी और राजकुमारी मौजूद रहे।