फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: रामलीला के कलाकार दे रहे बुराई मिटाने का संदेश, रावण बने भारद्वाज बोले- पीएफआई पर बैन का निर्णय सही

Wed, 05 Oct 2022 04:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे भारद्वाज ने कहा कि पीएफआई को बैन करने का फैसला अच्छा है और जिन संगठनों से देश की शांति व्यवस्था खराब हो उन्हें बैन करना जरूरी है।
विज्ञापन
अजमेर में किया जा रहा रामलीला का मंचन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक नगरी अजमेर में इन दिनों नगर निगम की ओर से शहर के जवाहर रंगमंच में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकार राम रावण का रूप धारण कर समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने का संदेश दे रहे हैं। पिछले 48 वर्षों से मथुरा वृंदावन की श्री राम कृष्ण बृजलोक कलाकेंद्र देश के विभिन्न राज्यों में रामलीला का मंचन कर रही है। यही संस्था हर साल अजमेर में भी रामलीला का आयोजन करती है। 

विज्ञापन


रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले स्वामी तेजपाल भारद्वाज ने संस्कृत, संगीत और शास्त्रीय शिक्षा ग्रहण की है। वह पिछले 55 साल से इस किरदार को निभा रहे हैं। बुधवार को रावण दहन से पूर्व उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज समाज में बहुत बुराइयां व्याप्त हैं। देश में जिस तरीके का माहौल है उसे खत्म करना बेहद जरूरी है। 

रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे भारद्वाज ने कहा कि पीएफआई को बैन करने का फैसला अच्छा है और जिन संगठनों से देश की शांति व्यवस्था खराब हो उन्हें बैन करना जरूरी है। वहीं अन्य कलाकारों में कहा कि जो भी आज के युग में फिल्में बनाई जा रही है वह शास्त्र के अनुसार बनाई जाएं। रावण भी शास्त्रों का अच्छा ज्ञाता था, अगर कोई फिल्म में उसका किरदार निभा रहा है तो उसे भी शास्त्रों का ज्ञान होना आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें