बालाजी धाम पहुंचे हजारों भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कारण पूरा देश राममय हो गया है। इस असवर पर मेहंदीपुर बालाजी धाम को अयोध्या की तरह सजाया गया। राम मंदिर नहीं पहुंचने वाले भक्तों ने श्रीराम के सबसे बड़े भक्त हनुमानजी के मंदिर पर पहुंचे दर्शन किए। इस दौरान हजारों लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए तो पूरा मंदिर राम नाम से गूंजने लगा।
मंदिर पहुंचे भक्तों के साथ महंत नरेश पुरी ने भजन किए। इस दौरान भक्तों ने महंत पुरी से भी आशीर्वाद लिया। भक्तों ने बताया कि जब से वह मेहंदीपुर बालाजी आने लगे हैं, तब से उनकी तकदीर बदल गई। अब और भगवान श्रीराम भी अयोध्या पधार गए हैं तो देश की तकदीर भी बदल जाएगी।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मेहंदीपुर धाम में 51 विद्वानों द्वारा 100000 आहुतियां दी गईं, जिसके साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे भक्त जय जय श्रीराम और जय जय हनुमान के नारे लगाते नजर आए।