फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: राजस्थान में चौथी सीट पर घमासान, भाजपा और कांग्रेस ने लगाए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप 

Tue, 07 Jun 2022 10:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में राज्यसभा चुनावों को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए हैं। भाजपा ने ईडी को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। 
 
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत के साथ विधायक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में चार सीटों पर 10 जून को राज्यसभा चुनाव होना है। कांग्रेस की दो और भाजपा की एक सीट पर जीत तय है। चौथी सीट को लेकर घमासान है। कांग्रेस के उम्मीदवार और भाजपा के समर्थन वाले निर्दलीय प्रत्याशी में कड़ी टक्कर के योग बन रहे हैं।  
विज्ञापन


भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय और राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर राज्यसभा चुनावों में वोट के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका जताई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, विपक्ष के उप-नेता राजेंद्र राठौड़ और पार्टी के व्हिप जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विधायकों को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ विधायक सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे, लेकिन बाद में वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ चार्टर्ड प्लेन में उदयपुर गए। साफ है कि उन्हें धमकाया जा रहा है। कांग्रेस ने अपने विधायकों को भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाकर एक होटल बाड़ेबंदी कर रखी है। भाजपा नेताओं ने आशंका जताई कि उदयपुर होटल में काले ध का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्होंने ईडी से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

महेश जोशी ने भी लगाए भाजपा पर आरोप
इससे पहले कांग्रेस नेता महेश जोशी ने राजस्थान के मुख्य  निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर खरीद-फरोख्त की कोशिशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जोशी ने अपनी शिकायत में किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने रविवार को ऐसी ही एक शिकायत एंटी-करप्शन ब्यूरो को भी की थी। 
विज्ञापन


10 जून को है मतदान
राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों पर 10 जून को मतदान होना है। कांग्रेस ने तीन प्रत्याशी उतारे हैं और भाजपा ने एक। मीडिया बैरन सुभाष चंद्रा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन है। कांग्रेस के 108 विधायक हैं। इससे दो सीटों पर जीत तय है। निर्दलीय और छोटी पार्टियों के विधायकों के समर्थन के बिना कांग्रेस तीसरी सीट नहीं जीत सकती। चंद्रा को 33 विधायकों का समर्थन है। 30 भाजपा के और 3 आरएलपी के। उन्हें जीतने के लिए आठ विधायकों का समर्थन चाहिए। भाजपा के 71 विधायक हैं और वह एक सीट आसानी से जीत रही है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें