फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Elections: सुभाष चंद्रा बोले- कांग्रेस के आठ और दूसरी पार्टियों के चार विधायक मेरे साथ, क्रॉस वोटिंग करेंगे 

Tue, 07 Jun 2022 09:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्यसभा उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के बयान ने राजस्थान की सियासत में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ा दी है। उन्होंने दावा किया कि 12 विधायक उनके साथ है और उन्हें ही वोट देंगे।
विज्ञापन
राज्यसभा उम्मीदवार सुभाष चंद्रा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा समर्थक प्रत्याशी सुभाष चंद्रा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, भाजपा विधायकों के अलावा कांग्रेस और अन्य पार्टियों के विधायकों का भी समर्थन मेरे साथ है। भाजपा के अलावा अन्य 12 विधायक चुनाव में मेरा समर्थन करेंगे। जिनमें कांग्रेस के आठ और दूसरी पार्टियों के चार विधायक शामिल हैं। यह सभी मेरे पक्ष में वोटिंग करेंगे। चंद्रा ने यह दावा मंगलवार देर शाम मीडिया से बात करते हुए किया। उनके इस दावे से प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है।   

विज्ञापन


चंद्रा ने कहा, कांग्रेस के विधायक गहलोत सरकार से परेशान हो चुके हैं, इसलिए वह क्रॉस वोटिंग कर मेरा समर्थन करेंगे। विधायक जलालत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मुझे समर्थन देने का वादा किया गया। उन्होंने कहा- सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस हाईकमान को आंख दिखाते हैं, अब सचिन पायलट को भी स्टैंड लेना चाहिए। वह कांग्रेस के जुझारू नेता हैं, उनके पिता के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध थे। उनके पास यह मौका है, अगर वह अब चूक गए तो 2028 तक मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। 

आरएलपी ने भी साथ देने का किया है एलान 
नागौर सांसद और आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भी बीते सोमवार को सुभाष चंद्रा को अपना समर्थन और वोट देने का एलान किया था। इस दौरान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है। इसलिए दोनों पार्टियों ने विधायकों की बाड़ेबंदी की है। वहीं कांग्रेस विधायक दिन में कुछ अलग बयान देते हैं और शाम को उनका बयान बदल जाता है क्योंकि सरकार में विधायकों को खुली छूट मिली हुई है। अपने कामों को करवाने के लिए मुख्यमंत्री पर विधायक दबाव बनाते हैं और मुख्यमंत्री को सरकार बचानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें