फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsthan News: कुरकुरे का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 09:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh: कुरकुरे का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्ची के पिता ने इस संबंध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पारसोला पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पांच साल की बच्ची को सूने मकान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पारसोला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी कैलाश मीणा पुत्र लक्ष्मण (26) को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को बच्ची के पिता ने रिपोर्ट की कि उसकी 5 साल की बेटी अन्य बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी कैलाश ने बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर पास के सूने मकान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों द्वारा सूचना दिए जाने पर वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, उन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर थाना पारसोला में आईपीसी व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें