फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: महिला का जला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 01 Jun 2025 07:07 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

Rajsamand: देवगढ़ थाना क्षेत्र के मंडावर गांव में एक वृद्ध महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव की पहचान 78 वर्षीय सोहनी देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थाना देवगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवगढ़ थाना सर्कल के अंतर्गत मंडावर गांव में शनिवार देर रात एक वृद्ध महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर देवगढ़ थाना प्रभारी अनिल विश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर देवगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

राजसमंद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार रात को महिला का शव पूरी तरह जला हुआ मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी महेन्द्र पारीक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं, वहीं रविवार को एफएसएल की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सोहनी देवी (उम्र 78 वर्ष) पत्नी शेर सिंह रावत, निवासी डूंगातो की गुवार, मंडावर, के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ गांव में ही रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार महिला का शव उसके घर से लगभग 100 मीटर दूर एक मकान के पीछे जली हुई अवस्था में मिला। महिला को शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे अंतिम बार देखा गया था।

विज्ञापन


पढ़ें: देशभक्ति की मिसाल बना जयपुर का कर्बला, मुस्लिम युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली; लगे जयकारे
विज्ञापन


महिला की पहचान उसके पैरों में पहने चांदी के कड़े के आधार पर हुई, जिसे उसके पति शेर सिंह ने पुष्टि की। दंपति के दो बेटे हैं, जो वर्तमान में गुजरात में कार्यरत हैं। एएसपी महेन्द्र पारीक ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला के पति की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें