फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: देशभक्ति की मिसाल बना जयपुर का कर्बला, मुस्लिम युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली; लगे जयकारे

Sun, 01 Jun 2025 06:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: रैली की शुरुआत कर्बला दरगाह से हुई और जैसे-जैसे बाइकें आगे बढ़ती गईं, देशभक्ति की लहर भी पूरे इलाके में फैलती चली गई। भारत माता की जय, जय हिंद और तिरंगा अमर रहे जैसे नारों से आसमान गूंज उठा।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के रामगढ़ मोड़ स्थित कर्बला इलाके में रविवार को देशभक्ति का अद्वितीय नजारा देखने को मिला। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में कर्बला दरगाह से जोरावर सिंह गेट तक एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुस्लिम समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यह संदेश दिया कि वतन से मोहब्बत किसी धर्म की मोहताज नहीं होती।
विज्ञापन


रैली की शुरुआत कर्बला दरगाह से हुई और जैसे-जैसे बाइकें आगे बढ़ती गईं, देशभक्ति की लहर भी पूरे इलाके में फैलती चली गई। भारत माता की जय, जय हिंद और तिरंगा अमर रहे जैसे नारों से आसमान गूंज उठा। तिरंगे से सजे वाहनों के साथ हर हाथ में राष्ट्रध्वज और हर आंख में गर्व दिखाई दिया।

पढ़ें: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की क्लास में नहीं दिखे लापरवाह अधिकारी, किसानों ने रखी थी अपनी समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्बला सुधार समिति अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह संदेश देना है कि जब देश पुकारेगा, तो हम पीछे नहीं हटेंगे। यह रैली केवल बाइक की रफ्तार नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी निष्ठा, एकता और सम्मान की गूंज है। रैली में सैकड़ों मुस्लिम युवाओं ने भाग लिया और भारतीय सेना को सलाम करते हुए उनके पराक्रम और बलिदान को श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने संकल्प लिया कि भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए वे हर चुनौती का सामना करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें