धार्मिक नगरी राजसमंद में गणगौर महोत्सव के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाते हुए आयोजित फूहड़ नृत्य ने आयोजन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। धार्मिक आस्था से जुड़े इस पर्व पर ऐसे आयोजन को लेकर शहरवासियों ने अपनी नाराजगी जताई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शहर में नगर परिषद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणगौर महोत्सव के दौरान हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनोरंजन के नाम पर किए गए फूहड़ डांस को लेकर शहरवासियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन नहीं करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष शहर में नगर परिषद द्वारा लाखों रुपए के बजट से गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जहां आसपास के दर्जनों गांवों से ग्रामीण लोग भी पहुंचते हैं। ऐसे में द्वारकाधीश की नगरी से नगर परिषद गणगौर पर्व के नाम पर होने वाले इस तरह के फूहड़ कार्यक्रम करके क्या संदेश देना चाहती है ये तो वो ही जाने।