फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: विधायक दीप्ति ने उठाई मेडिकल कॉलेज की मांग, बोलीं- तकनीकी रूप से सही स्थान है राजसमंद जिला मुख्यालय

Mon, 13 Mar 2023 05:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने जो मेडिकल कॉलेज की घोषणा की है उसके लिए राजसमंद जिला मुख्यालय सर्वोत्तम विकल्प है।
विज्ञापन
राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने आज पत्रकार वार्ता में कहा कि हाल ही के राज्य के बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद जिले के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी। जिसके बाद कॉलेज को राजसमंद जिला मुख्यालय पर खोलने को लेकर स्थानीय नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने मांग उठाई है। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि गत दिनों जब राजसमंद जिला मुख्यालय पर जिला प्रभारी मंत्री से पत्रकारों ने मेडिकल कॉलेज खोलने के स्थान को लेकर जब सवाल किया तो उनकी तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया। मंत्री ने यह कहा कि जो भी स्थान तकनीकी रूप से उचित होगा वहां पर मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इसके बाद स्थानीय नागरिकों को यह आशंका है कि मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय पर नहीं खुलकर अन्य जगह खोजा जाएगा। 

वहीं, अब राजसमंद के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मेडिकल कॉलेज को राजसमंद मुख्यालय पर खोलने की मांग की है। इस क्रम में आज विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि मेडिकल कॉलेज का सर्वोत्तम विकल्प जिला मुख्यालय ही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि अन्य स्थान पर मेडिकल कॉलेज खोला जाता है तो वो जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगी। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें