फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: श्रीनाथजी मंदिर से महाप्रसाद यात्रा पहुंची अयोध्या, रामनवमी पर भक्तों को वितरित की गई मठड़ी

Wed, 17 Apr 2024 07:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

एक लाख एक मठड़ी के महाप्रसाद का रामनवमी पर अयोध्या में प्रभु के भक्तों को वितरित की गईं। महाप्रसाद की ये यात्रा नाथद्वारा से शुरू होकर भीलवाड़ा, जयपुर, मथुरा, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंची।
विज्ञापन
श्रीनाथ जी के महाप्रसाद का किया गया वितरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले के नाथद्वारा में स्थित पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी मंदिर के महाप्रसाद की महायात्रा आज रामनवमी के अवसर पर अयोध्या पहुंची। श्रीजी प्रभु का एक लाख एक मठड़ी का भोग श्रीनाथ द्वार से रामद्वार तक विभिन्न पड़ावों भीलवाड़ा, जयपुर, मथुरा, लखनऊ होते हुए आज अयोध्या पहुंचा। श्रीजी प्रभु के महाप्रसाद को श्री रामलला प्रभु को आरोगाया गया।

विज्ञापन


श्रीजी प्रभु के महाप्रसाद को अयोध्या में विभिन्न स्थलों पर श्रीजी प्रभु के सेवकों और राम भक्तों ने तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने अलग-अलग जगह वितरित किया। ये प्रसाद श्री राम मंदिर के भंडारे में, हनुमानगढ़ी के मंदिर में, नया घाट, श्री महाप्रभु जी की बैठक आदि जगहों पर प्रभु के भक्तों को मठड़ी के महाप्रसाद को वितरित किया गया।

श्रीजी प्रभु के मठड़ी के महाप्रसाद को कनका रूप में अयोध्या में लाखों लोगों ने श्रीजी प्रभु की कृपा समझकर ग्रहण किया गया। श्रीजी प्रभु के इस महाप्रसाद के महायात्रा के अभियान के लिए श्रीनाथजी मंदिर तिलकायत राकेश महाराज और तिलकायत पुत्र विशाल बावा का आभार धन्यवाद प्रकट किया। महाप्रसाद का वितरण नाथद्वारा से आए सेवकों जिनमें तिलकायत के सचिव लीलाधर पुरोहित, समाधानी उमंग मेहता,पीआरओ गिरीश व्यास, वैष्णव गिरीश भाई शाह आदि ने अपनी सेवाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें