उड़ी हमले के जवाब में भारत की ओर से हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव के माहौल में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राजस्थान स्थित भारत-पाक सीमा का जायजा लेने के लिए जैसलमेर पहुंचेंगे।
सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और गुजरात के मुख्यमंत्रियों व इन राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। सिंह जैसलमेर के बाद शनिवार को बाड़मेर जिले के मुनाबाव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।