फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ बोले-सरकार ने लैंड रिवेन्यू एक्ट का उल्लंघन कर बनाए जिले, दबाव में लिया निर्णय

Wed, 22 Mar 2023 08:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर राजेंद्र राठौड़ ने आरोप लगाया है कि राजस्थान सरकार ने नए जिलों के निर्धारण में लैण्ड रेवेन्यु एक्ट 1956 के सीमा निर्धारण नियम का उलंघन कर नए जिलों की घोषणा की है।
विज्ञापन
उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार से जनता तंग आ चुकी है, कांग्रेस सरकार जनहित को ध्यान में नहीं रखते हुए अपने मनमाने तरीके से कार्य कर रही है। किसी भी जिले की जब तक सीमा तय नहीं होती, तब तक उसे जिला नहीं बनाया जाता, लेकिन यहां तो कांग्रेस सरकार सिर्फ लोक-लुभावन घोषणाए करने में लगी हुई है। 

विज्ञापन


कांग्रेस को ना जनता की और ना ही नियमों की परवाह है, एक ओर जहां त्यागपत्र का नाटक करते हैं, वहीं दूसरी इस पर आलाकमान चुप्पी साधे बैठे हुए है।  राजस्थान में कांग्रेस सरकार में 19 जिलों का गठन किया है, जो कि राम लुभाया रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से नियमों को पूरा नहीं करते हुए कार्य किया है। लैण्ड रेवेन्यु एक्ट 1956 के अनुसार जिला बनाने का अधिकार तो है, लेकिन सीमाओं का निर्धारण आवश्यक है। 

राठौड़ ने कहा कि सीमाओं का निर्धारण जब हुआ ही नहीं, तो जिलों की घोषणा कैसे की जा सकती है, सीमाओं के निर्धारण नहीं होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसका उदाहरण कुचामन-डीडवाना में से जिला किसको बनाया जाए? अब राजस्थान का पर्यटक पूछता है कि राजस्थान की राजधानी कौनसे जिले में है, सीधा ग्राम पंचायत से दूदू और खेडली को जिला बना दिया, तहसील से उपखंड बनते देखा, लेकिन ग्राम पंचायत से सीधे ही जिला बनना कांग्रेस की किस भावना को दर्शाता है। 
विज्ञापन


राठौड़ बोले- वहीं दूसरी ओर 7 ऐसे शहर हैं, जो जिले की मांग को लेकर पिछले 4-5 दिनों से बंद चल रहे हैं और कांग्रेस द्वारा नियमों के विपरीत 5 पंचायतें भी बना दी हैं, जो नियम के विरूद्ध है, अब भाजपा का जनहित में लगातार संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा-अब तो कांग्रेस दल के नेता भी विधायक दल की बैठक करने के लिए बोल रहे है। 

16 मार्च से अप्रैल मध्य तक जन आक्रोश घेराव
राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि बीजेपी की जन आक्रोश अभियान के दूसरे चरण में राजस्थान के प्रत्येक जिले में 16 मार्च से अप्रैल मध्य तक जन आक्रोश घेराव के अंतर्गत किसान कर्जमाफी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बिगडी कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध इत्यादि जनहित के मुददों को लेकर कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ प्रत्येक जिला कलेक्ट्रेट पर भाजपा द्वारा घेराव किया जाएगा। 

डॉक्टरों से अपील- मरीजों का इलाज जारी रखना चाहिए
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्व में चल रही चिरंजीवी योजना के 60 प्रतिशत क्लेम प्राइवेट अस्पतालों में होते हैं, जो अधिकांश बंद हैं, राजस्थान में आज अराजकता का माहौल बना हुआ है, राज्य में जितने भी नए मेडिकल कॉलेज खुले है, उनमें इंसपेक्शन के नाम पर पूर्ति की जा रही है, चिरंजीवी योजना के नाम पर राजस्थान में भ्रष्टाचार-हेराफेरी हो रही है।

मैं राजस्थान सरकार से अपील करता हूं कि यदि अस्पताल 1 घंटा भी बंद रहता है तो कई जिंदगियां जा सकती हैं, कांग्रेस सरकार को चिकित्सा कर्मियों से संवेदनशीलता के साथ वार्तालाप करनी चाहिए। यदि सरकार चिकित्सकों के साथ बबर्रतापूर्वक व्यवहार करेगी, तो भाजपा चिकित्साकर्मियों का निश्चित रूप से सहयोग करेगी, साथ ही डॉक्टरों से भी अपील करते हैं कि जिंदगी बडी अनमोल है, मरीजों का इलाज जारी रखना चाहिए। 

कांग्रेस संस्थागत भ्रष्टाचार करने में शुरू से ही माहिर
उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा राजस्थान सरकार निश्चित ही पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। जहां ब्लड बैंक से कुत्ते खून पी जाते हैं, किसानों की जमीने नीलाम हो जाती हैं, मुख्यमंत्री जीपीएफ लागू करने की घोषणा करते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही दिखाई दे रही है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में बहुत ही अंतर है। 

राजस्थान सरकार में पूर्व में हुई घोषणाएं अभी तक पूरी नहीं हुई और मुख्यमंत्री ने कहा था रिफाइनरी को अक्टूबर तक पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन अभी कार्य ठंडे बस्ते में पडा हुआ है और कांग्रेस संस्थागत भ्रष्टाचार करने में शुरू से ही माहिर रही है।

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार अब इस हद तक गिर चुकी है कि जिन वीर सैनिकों ने देश के लिए जान न्यौछावर करदी, ऐसे सैनिकों की विरांगनाओं द्वारा जब मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखती है तो विरांगनाओें की चोटी पकड़ कर खींचा जाता है और उनके साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया जाता है, अब इसका जवाब तो कांग्रेस सरकार को जनता ही देगी।

जन आक्रोश घेराव में भाजपा के सभी नेता शामिल होंगे
भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि, जिलास्तर पर होने वाला जन आक्रोश घेराव भरतपुर में 16 मार्च को हो चुका है और अन्य सभी जिलों की रूपरेखा बनकर तैयार है, भाजपा द्वारा 16 मार्च से अप्रैल मध्य तक राजस्थान के सम्पूर्ण जिलों में जन आक्रोश घेराव किया जाएगा, जिसमें भाजपा के सभी नेता शामिल होंगे।  प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, मीडिया पैनेलिस्ट सुरेश गर्ग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें