फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Elections: राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बागी तेवर, कहा- गहलोत बहुत बोलते हैं, कुछ करते तो ज्यादा ठीक होता

Fri, 03 Jun 2022 07:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजेंद्र गुढ़ा ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी हमला बोला। गुढ़ा ने कहा, उन्होंने मुझसे जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए गए। राजनीति में जो वादे किए जाएं उन्हें पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव से पहले राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपने बागी तेवर दिखा दिए हैं। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए गुढ़ा ने कहा, गहलोतजी बोलते बहुत ज्यादा हैं, कुछ करते तो ज्यादा ठीक होता। सैनिक कल्याण मंत्री गुढ़ा ने लंबित मांगों और सहयोगी विधायकों के सम्मान का भी मुद्दा उठाया। गुढ़ा के बागी तेवर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।  

विज्ञापन


दरअसल, राजेंद्र गुढ़ा बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों में शामिल हैं। कुछ निर्दलीय विधायकों के बाद अब गुढ़ा ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा- गहलोत साहब बोलते बहुत ज्यादा हैं, हमारे साथ बैठकर चिंता करते तो सब ठीक होता। हमारे साथियों को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह भी नहीं मिला। उसके जो भी कारण रहे हो।  

राजेंद्र गुढ़ा ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी हमला बोला। गुढ़ा ने कहा, उन्होंने मुझसे जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए गए। राजनीति में जो वादे किए जाएं उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। उदयपुर जाने के सवाल पर गुढ़ा ने कहा, उदयपुर घूमने के लिए अच्छा शहर है, बंद होने के लिए नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें