फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 40 का शिक्षक 20 साल की छात्रा को दे बैठा दिल, घर से भागकर कोर्ट में की शादी

Sat, 12 Feb 2022 11:28 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान में एक 40 साल के शिक्षक को 20 साल की छात्रा से अग्रेजी पढ़ाते-पढ़ाते प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार इतना गहराया कि उन्होंने भागकर शादी करने का फैसला किया। 21 जनवरी को उन्होंने अजमेर कोर्ट में शादी कर ली। 
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में बैठी युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में 40 साल के शिक्षक को 20 साल की छात्रा से प्यार हो गया। दोनों ने घर से भाग कर अजमेर में शादी कर ली है। भरतपुर के एसडीएम ऑफिस में पेश होकर दोनों ने अपने बयान भी दे दिए हैं। अपने बयान में लड़की ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी की है। उसने कहा कि वह अब घर नहीं जाएगी अपने पति के साथ ही रहेगी। इस दौरान लड़की के परिजन उसे घर चलने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। 

विज्ञापन


दरअसल, जिले के जनूथर गांव के सरस्वती आईटीआई कॉलेज में 40 साल के सतवीर इंग्लिश पढ़ाते थे। शिवानी के पिता 2016 में सतवीर के संपर्क में आए। दोनों में मेल जोल बढ़ा तो उन्होंने 2017 में सतवीर से शिवानी की ट्यूशन लगवा दी। सतवीर शिवानी को पढ़ाने के लिए गांव एचेरा से रोजाना जनूथर आता। एक साल पहले उसने कॉलेज में पढ़ाना बंद कर दिया, लेकिन शिवानी को पढ़ाने के लिए उसके घर आता रहा। इसी दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। 
 
बुआ के घर से भागी युवती 
सतवीर और शिवानी का प्रेम प्रसंग आगे बढ़ा तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद शिवानी जनवरी में बुआ के यहां भरतपुर रहने के लिए आ गई। दोनों ने यहां से भागकर शादी करने का निर्णय किया। इसके बाद सतवीर भरतपुर पहुंचा और 21 जनवरी को बुआ के घर से भाग दोनों ने अजमेर कोर्ट में शादी कर ली। शिवानी लापता होने के बाद बुआ के परिवार ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। उसके फूफा ने मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया। 
विज्ञापन


परिवार वाले मनाते रहे, नहीं मानी बेटी  
बीते गुरुवार को सतवीर और शिवानी भरतपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां दोनों ने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से भागे थे और अब साथ रहना चाहते हैं। इस दौरान युवती के परिजन भी पहुंच गए, वह अपनी बेटी को साथ चलने के लिए काफी मनाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। वह सतवीर के साथ रहने की बात कहती रही और फिर दोनों साथ चले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें