फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में अवैध संबंध के शक ने लील ली तीन जिंदगियां, झकझोर देगी ये पूरी दास्तान

Mon, 08 May 2023 12:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों संग टांके में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले महिला ने सोशल मीडिया पर स्टेटस भी लगाया था। हालांकि, कुछ लोगों को स्टेटस देखने के बाद महिला की मौत का शक हुआ, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचते तब तक तीन जिंदगियां काल के गाल में समा गईं थीं।
विज्ञापन
मां सहित दोनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले में प्रतिदिन सामने आ रही आत्महत्याओं की घटनाओं ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिले के किसी न किसी क्षेत्र से सामने आ रही आत्महत्या और सामूहिक आत्महत्या की घटनाओं ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ताजा मामला बाड़मेर जिले के सदर थाना अंतर्गत गंगासरा गांव का है। यहां पर मां ने अपनी ममता का गला घोंटकर अपने दो मासूम बच्चों को टांके में डालकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को टांके से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


विवाहिता के भाई ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया, उसकी बहन झिमों देवी (32) की शादी करीब 10 साल पहले गंगासरा निवासी चिमाराम के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ समय पहले उसकी बहन ने बताया, उसके पति चिमाराम का अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ अवैध सबंध थे, जिसको लेकर विवाहिता की देवरानी प्रताड़ित कर रही थी। इस पूरे मामले में चिमाराम भी देवरानी का साथ दे रहा था। इसको लेकर पीहर पक्ष के लोगों ने समझाइश भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इससे आहत होकर उसकी बहन ने देवरानी से परेशान और माता पिता भाई-बहन से माफी मांगते हुए स्टेटस लगाया और अपने दो बच्चों के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली।

विवाहिता ने आत्महत्या से पहले अपने गहने और जरूरी कागजात जलाए...
32 साल की विवाहिता झिमों देवी पत्नी चिमाराम जाट निवासी गंगासरा ने आत्महत्या से पहले अपने सोने-चांदी के गहने, एफडी, बैंक और जमीनों के जरूरी दस्तावेजों को आग लगाकर अपने आठ साल के बेटे संतोष और ढाई साल की बेटी भावना को घर में बने पानी के टांके में डालकर खुद भी उसी टांके में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पति के साथ फोन नहीं उठाने को लेकर अनबन...
प्राप्त जानकारी में सामने आया है कि विवाहिता का पति चिमाराम करीब एक डेढ़ महीने से मजदूरी के लिए बीकानेर गया हुआ था। दोनों के बीच फोन नहीं उठाने को लेकर अनबन भी चल रही थी। विवाहिता ने आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया था, जिसको देखकर उसकी बहन को शक हो गया। उसने अपने भाई को विवाहिता के घर भेज दिया, जिसके बाद विवाहिता के भाई ने घर जाकर तलाश की तो तीनों के शव टांके में तैरते हुए मिले, जिसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनो के शवों को टांके से निकलकर बाड़मेर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस में मृतका के पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें