फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update : प्रदेश में धूलभरी आंधी के साथ होगी बारिश, चार जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

Mon, 23 May 2022 10:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के कई जिलों में सोमवार और मंगलवार को बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आंधी और बारिश का दौर जारी है। वहीं अगले 48 घंटे तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इस कारण जयपुर समेत राजस्थान के 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे में चार जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार दोपहर बाद जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं अलवर, भरतपुर, धौलपुर और दौसा में ओलावृष्टि की संभावना है। मंगलवार को भी कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। 

प्रदेश में बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे आमजन को गर्मी के सितम से फिलहाल राहत मिली है लेकिन 25 मई के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 25 और 26 मई से तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मई के आखिरी सप्ताह में हीटवेव चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें