फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेशवासियों को दो दिन और सताएगी गर्मी, 21 मई से बारिश की संभावना

Thu, 19 May 2022 12:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में दो दिनों तक गर्मी का कहर जारी रहेगा। हालांकि, 21 मई के बाद पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी का कहर झेल रहे राजस्थान वासियों के लिए राहत की खबर है। 21 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। इससे पहले दो दिन तक गर्मी का कहर जारी रहेगा।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। ऐसे में यहां दो दिनों तक हीटवेव चलेंगे।


आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इसके कारण से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के भी कई जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 

 

धौलपुर रहा सबसे अधिक गर्म

विज्ञापन

प्रदेश के जिलों के तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में धौलपुर का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया है। धौलपुर का पारा 45.6 डिग्री रहा। इसके बाद सबसे अधिक चूरू का पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया है। पिलानी का तापमान 45.2, जयपुर का 43.0, बाड़मेर का 44.2, जैसलेर का 44.8, जोधपुर का 42.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें