फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: धौलपुर में 47.7 डिग्री रहा पारा, कल 12 जिलों में आंधी का अलर्ट, जानें कब आएगा प्री मानसून?

Sat, 04 Jun 2022 11:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कल रविवार को प्रदेश के 12 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।  
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 47 डिग्री के पार चला गया है। करीब 15 दिन बाद यह तापमान इनता ऊपर गया है। गर्मी की मार झेल रहे लोगों को कल इससे राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कल यानि रविवार को 12 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरा कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। कल रविवार को प्रदेश के जयपुर, करौली, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, अलवर, टोंक, बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़  और झुंझुनूं में आंधी चलने की आशंका जताई है।   
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून की एंट्री के बाद राजस्थान में भी बरसात की संभावना बढ़ गई है। 10 जून के बाद राज्य में प्री मानसून बरसात का दौर शुरू हो सकता है। जानकारों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा ही राजस्थान सहित आसपास के राज्यों में अच्छी बारिश कराती है।

गंगानगर में 47 डिग्री रहा पारा 
शनिवार को जयपुर और सीकर सहित कई शहरों में गर्मी के कड़े तेवर दिखाए। दिनभर गर्म हवा चलती रही। 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ धौलपुर सबसे गर्म शहर रहा। वहीं गंगानगर में भी 47 डिग्री पारा दर्ज किया गया। करीब 15 दिन बाद प्रदेश में इस तरह के हालात देखने को मिले।
विज्ञापन


आठ जिलों में 45 डिग्री से पार रहा पारा 
 
शहर  अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
धौलपुर     47.7     30.9
श्रीगंगानगर     47.5     26.0
अलवर    46.4     25.5
करौली     46.4     28.8 
हनुमानगढ़     46     22.9
सिरोही     46     28.8
चूरू     45.5     27.4
टोंक     45.2     28.6 
 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें