प्रदेश के छह जिलों में आज बारिश हो सकती है।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश और बूँदा-बाँदी, अचानक तेज हवाएं चलने, हवा की स्पीड 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
27 और 28 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 27 और 28 मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। बादल छंटने और तेज धूप निकलने के कारण 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की तापमान में बढ़ोतरी प्रदेश में देखने को मिलेगी। किसानों के लिए यह राहत की बात कही जा सकती है।
29 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 29-30 मार्च को सक्रिय होने की संभावना है। 29 मार्च को बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 30 मार्च को इस विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में एक बार फिर से मीडियम से तेज़ आंधी-बारिश, अचानक 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।