फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: आज जमकर बरसेंगे मेघ, 22 जुलाई से भारी बारिश की संभावना

Wed, 20 Jul 2022 02:51 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं भरतपुर, धौलपुर, करौली में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों के कुछ इलाकों में मेघ बरस सकते हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अलवर, बारां और दौसा जिलों के कुछ इलाकों में बादलों की गरज और बिजली की चमक देखने को मिलेगी। वहीं भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी लेकिन इसके बाद बारिश की फिर वापसी होगी। जो पूरे प्रदेश में भारी से अतिभारी रूप में बरसेगी। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ऊपरी स्तरों पर एक नया परिसंचरण तंत्र विकसित हो रहा है। जिससे प्रदेश में 22 जुलाई से फिर भारी बारिश की संभावना बन रही है। जो पूरे प्रदेश में तीन से चार दिन जारी रह सकती है। कोटा, बारां, अलवर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें