फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में आज फिर बरसेंगे बदरा, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

Wed, 15 Jun 2022 02:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जोधपुर में धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बुधवार को हवा चलने के साथ प्रदेश के 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसका सबसे अधिक असर पूर्वी राजस्थान में रहेगा। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अजमेर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलेगी। इसके साथ ही कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जोधपुर संभाग में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। 

 

पूर्वी राजस्थान के 14 और पश्चिमी राजस्थान के एक जिले में बारिश का असर रह सकता है। जिनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर और पाली जिले शामिल हैं। बाकी जिलों में मौसम सामान्य ही रहने के आसार हैं। वहीं गुरुवार को जयपुर और भरतपुर संभाग में ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। 


प्रमुख शहरों के तापमान

श्रीगंगानगर का पारा 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इसके बाद सबसे अधिक पिलानी का पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। अजमेर का 37 डिग्री, भीलवाड़ा 35.8 डिग्री, वनस्थली का 39 डिग्री सेल्सियस, अलवर का 41.2 डिग्री सेल्सियस, जयपुर का 36.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी का 35.6 डिग्री सेल्सियस, सीकर का 33 डिग्री सेल्सियस, कोटा का 38.6 डिग्री सेल्सियस, बूंदी का 41.4 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ का 30.1 डिग्री सेल्सियस, डबोक का 34.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर का 37.5 डिग्री सेल्सियस, पाली का 37 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर का 36.7 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर का 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें