राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। अब मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकी सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मई में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। मई की शुरुआत में ही तापमान 47 से 48 डिग्री रह सकता है।
पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक गर्म धौलपुर रहा। धौलपुर का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया है। उसके बाद सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर का 45.7 डिग्री दर्ज किया गया।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 43.3 | 30.5 |
| भीलवाड़ा | 43.0 | 21.0 |
| वनस्थली | 45.2 | 26.2 |
| अलवर | 43.8 | 28.0 |
| जयपुर | 43.1 | 31.1 |
| पिलानी | 44.8 | 27.3 |
| सीकर | 42.0 | 28.0 |
| कोटा | 44.5 | 29.3 |
| चित्तौड़गढ़ | 42.2 | 21.8 |
| बाड़मेर | 44.4 | 27.9 |
| जैसलमेर | 43.5 | 26.2 |
| जोधपुर | 43 | 26.2 |
| फलोदी | 44.6 | 28.2 |
| बीकानेर | 45 | 28.1 |
| चूरू | 45.5 | 25.4 |
| श्रीगंगानगर | 45.7 | 24.4 |
| अंता (बारां) | 45 | 26.1 |
| डूंगरपुर | 45 | 27.2 |
| हनुमानगढ़ | 45.6 | 22.3 |
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सप्ताहभर के दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ रहेंगे। पहला 29 अप्रैल को असर दिखाएगा। जिसके चलते राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज आंधी चलेगी और हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। लेकिन दूसरा पश्चिमी विक्षोभ चार और पांच मई को रहेगा। जिसके चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और आंधी का जोर रह सकता है। ऐसे में मौसम केंद्र जयपुर का कहना है कि पांच मई के बाद कुछ दिन तक तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।