पिछले कुछ दिनों से सवाई माधोपुर में उमस भरी भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिसके चलते लोगों का हाल बे हाल था, लेकिन अब बारिश होने से लोगों को इस उमस भरी भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। बारिश होने के साथ ही शहर का मौसम सुहाना हो गया और ठंडी हवाओं व बारिश की बौछार से लोगों को राहत मिली है।
आज हुई बारिश ने नगर परिषद के दावों की पोल खोलकर रख दी और कलेक्ट्रेट के सामने के रोड सहित कई जगहों पर पानी भर गया। जिनके चलते वाहन चालकों सहित आमजन को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आगामी दिनों में दो-चार घंटे की तेज बारिश होती है तो शहर के निचले इलाकों में भी पानी भरने का अंदेशा है। आज हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है।