फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: मॉडल का शव फंदे से लटका मिला, पास में प्रेमी भी बेहोशी की हालत में मिला; पुलिस ने जांच की शुरू

Sat, 27 Jul 2024 04:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner Crime: बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में एक युवती की लाश उसके प्रेमी के घर पर लटकी मिली है। युवती की लाश के पास ही युवक भी अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद दोनों को पुलिस ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक का इलाज जारी है। 
 
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में एक मॉडल की लाश घर में फंदे से लटकी मिली है। उसके पास ही एक युवक बेहोश मिला है। युवती की पहचान इशप्रीत कौर पुत्री गुरुदीप सिंह निवासी खतूरिया कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल भी मिली है। युवती मॉडल, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर है। दरअसल दोनों पिछले कई सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के घरवालों को भी यह बात पता थी। दोनों पिछले कई दिनों से घर से लापता थे। युवक की दादी का निधन कुछ दिन पहले हो गया था। कल दादी का बारहवें का भोजन था, ऐसे में परिजन युवक को ढूंढ रहे थे, युवक के दोस्तों के पता करने पर उसने बीकाजी की फैक्ट्री के भैरूं जी के मंदिर के पास बने अपने मकान का पता बताया।

विज्ञापन


जैसे ही उसके दोस्त उसके बताए हुए पते पर पहुंचे तो वहां का मंजर देख कर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मुक्ता प्रसाद थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं नशे की हालत में बदहवास युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया है। फिलहाल इस मामले में युवती के पिता गुरदीप सिंह ने युवक जयराज तंवर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार दोनों पिछले लंबे समय से एक दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है अभी कुछ दिन पहले इशप्रीत ने जयराज को महंगी गाड़ी भी गिफ्ट की थी। 

अपराधिक प्रवृत्ति का है जयराज
पुलिस के अनुसार जयराम का आपराधिक रिकॉर्ड भी है उस पर शहर के क ई थानों में मामले भी दर्ज है। उसके विरुद्ध मारपीट, हत्या का प्रयास, लूटपाट जैसे गंभीर प्रवृति के मामले दर्ज हैं। इशप्रीत मॉडलिंग के साथ सोशल मीडिया पर रील्स भी बनाती है।उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आठ लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है। युवती के पिता का फुटवियर बिजनेस भी है। फिलहाल पुलिस ने इशप्रीत के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें