प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक करते सचिन पायलट और अशोक गहलोत
- फोटो : ANI
राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम कुछ देर में आ जाएंगे। पार्टी ने बुधवार सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बीच जयपुर में कांग्रेस की अहम बैठक जारी है।
राज्य प्रभारी अविनाश पांडे से सचिन पायलट की बैठक हो रही है। इस बैठक में अशोक गहलोत भी पहुंचे हैं।
थोड़ी देर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए पायलट और गहलोत में जद्दोजहद चल रही है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल सचिन पायलट को मनाने जाएंगे।
हालांकि जयपुर में गहलोत और पायलट के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की बैठक जारी है और वे थोड़ी देर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
सलमान खुर्शीद ने कहा ये परंपरा है
पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जयपुर में चल रही इस बैठक के बारे में एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा है कि कांग्रेस की परंपरा है कि आलाकमान के भेजे गए ऑबजर्वर जमीनी हालात का जायजा लेते हैं। इसके बाद चुने हुए विधायकों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाता है।
राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस टली
इस बीच खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शाम पांच बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। लेकिन अब उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस एक घंटे के लिए टल गई है, जो शाम 6 बजे हो सकती है।