केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने शुक्रवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत यहां गोविंद देव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद भाजपा के मंत्री अजमेर के लिए रवाना हो गए।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक अजमेर रवानगी से पहले यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अन्य नेताओं के साथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। भाजपा का जन आशीर्वाद यात्रा बृहस्पतिवार को अलवर के भिवाड़ी से शुरू हुई।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री पार्टी के अन्य नेताओं के साथ लोगों से रू-ब-रू हुए और उन्होंने लोगों से आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। यात्रा की शुरुआत भाजपा ने सोमवार को अपने 39 मंत्रियों के साथ की और 22 राज्यों में की जाएगी। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उजागर करना और जमीनी स्तर पर लोगों के साथ भगवा पार्टी के जुड़ाव को मजबूत करना है।