फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: चोरी के आरोप में दो दलितों की पिटाई, पांच आरोपी हिरासत में

Thu, 20 Feb 2020 11:44 AM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन
राजस्थान के नागौर जिले में कथित रूप से चोरी करते हुए पकड़े गए दो दलितों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दलितों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

पांचौड़ी थाने के थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि घटना रविवार को एक दुपहिया वाहन कंपनी के शोरूम में हुई। शोरूम के कर्मचारियों ने कथित तौर पर चोरी करते पकड़े गए दो लोगों से बेरहमी से मारपीट की। इसका वीडियो भी बना लिया गया। यह सामने आने के बाद पीड़ितों ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीड़ितों के अलावा एजेंसी की ओर से दोनों के खिलाफ पैसे चुराने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मारपीट के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें