राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, 'प्रियंका जी (प्रियंका गांधी वाड्रा) पार्टी में एक सर्वमान्य नेता हैं। राजस्थान उन राज्यों में से एक है जो राज्यसभा में दो लोगों को भेजने की स्थिति में हैं, इसलिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्यसभा में भेजने की इच्छा जताई है।
कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता की इच्छा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा राज्यसभा सदस्य होनी चाहिए। वह पार्टी के निर्विवाद नेता हैं और कोई भी राज्य उच्च सदन में नामांकन के लिए उनके नाम की सिफारिश करना चाहेगा।
उन्होंने कहा कि उनके (प्रियंका गांधी वाड्रा) पास राज्यसभा सदस्य होने की क्षमता है और अगर हमसे पूछा जाए तो हम निश्चित रूप से उनके नाम की सिफारिश करेंगे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एक सामान्य भावना है कि उन्हें राज्यसभा के लिए सिफारिश की जानी चाहिए, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।
वहीं, इससे पहले जब पार्टी से इस मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई जवाब देने परहेज किया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि हमारे पास कयास वाले सवालों का जवाब नहीं है।