फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सिगड़ी का धुआं बना काल, परिवार के तीन लोगों की मौत, मासूम की हालत गंभीर

Mon, 09 Jan 2023 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान में चूरू जिले के रतनगढ़ में एक परिवार के लिए सिगड़ी का धुआं काल बन गया। परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन साल का एक मासूम भी शामिल है। रात में परिवार खाना खाकर सोया था, सुबह फिर नहीं उठ पाया।
विज्ञापन
परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के रतनगढ़ में सिगड़ी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य काल का ग्रास बन गए। मृतकों में तीन साल का मासूम भी शामिल है, सूचना पर सीआई सुभाष बिजारणिया मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


घटना के अनुसार, रतनगढ़ तहसील के गांव गौरीसर निवासी 56 साल के अमरचंद प्रजापत का परिवार खेत में ढाणी बनाकर रहता है। अमरचंद के दो पुत्र राजकुमार और केदार गुजरात में काम करते हैं। घर में अमरचंद, उसकी 55 साल की पत्नी सोना देवी, 25 साल की पुत्र वधु गायत्री, पांच साल का पौत्र कमल, ढाई साल की पौत्री तेजस्वनी और तीन महीने का पौत्र खुशी था।

रोज की तरह खाना खाकर सो रहे थे...
रविवार रात परिवार के लोग रोज की तरह खाना खाकर सो गए। कमल अपने दादा के साथ बाहर के कमरे में सो गया। सोना देवी, गायत्री, तेजस्वनी और खुशी अंदर एक कमरे में सो गए। सर्दी अधिक होने के कारण महिलाओं ने कमरे में सिगड़ी जला ली, जिसके कारण कमरे में सो रहे परिजनों का दम घुट गया। सोना देवी, गायत्री और तेजस्वनी की मौत हो गई। वहीं, तीन महीने के बालक को गंभीर हालत में चूरू जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़...
घटना के बाद घर में कोहराम मच गया तथा मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सीआई सुभाष बिजारणिया, एएसआई हरफूल सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया, जब महिलाएं सुबह नहीं उठीं, तो उन्हें आवाज लगाई गई। लेकिन तब भी कोई जबाब नहीं आया, तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला गया, तब जाकर घटना का पता चला। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीवाईएसपी हिमांशु शर्मा भी मौके पर पहुंचे तथा मौका-मुआयना किया।

 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें