फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जोधपुर में पुलिस कस्टडी में बदमाश की गोली मारकर हत्या, मची अफरा तफरी

Sun, 19 Dec 2021 11:46 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पुलिस आरोपी सुरेश व कालूपुरी को आटो कर जेल ले जा रही थी। पांच गोली लगने से सुरेश घायल हो गया। हमलवार अपनी पिस्टल भी मौके पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े पुलिस कस्टडी में बीच बाजार बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अचानक हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। फायरिंग करके आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पूरा मामला
दरअसल, पुलिस गार्ड दो आरोपियों को पेशी करवा कर लौट रही थी। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए और फायरिंग कर भाग गए। एक मुलजिम को गोली लगी उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी पिस्टल मौके पर छोड़ कर भाग गए। 

मुलजिम कालू पूरी और सुरेश के खिलाफ गुडा एक्ट में मामला दर्ज था। दोनों आरोपी जोधपुर जेल में बंद थे, जिन्हें पेशी के लिए पाली ले जाया गया था। वापसी में रातानाडा थाने से कुछ दूरी पर भाटिया चौराहा पर पुलिस की कस्टडी में एक आरोपी पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। 
विज्ञापन


सुरेश को ली पांच गोलियां
पुलिस आरोपी सुरेश व कालूपुरी को आटो कर जेल ले जा रही थी। पांच गोली लगने से सुरेश घायल हो गया। हमलवार अपनी पिस्टल भी मौके पर छोड़कर चले गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत रातानाडा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने घायल को संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें