फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : क्रिकेट टूर्नामेंट में 'तालिबान' की हुई एंट्री, आयोजकों ने दिखाया बाहर का रास्ता

Wed, 25 Aug 2021 12:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार


जैसलमेर के जैसुराना गांव में 22 अगस्त से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में तालिबान नाम की टीम भी भाग लेने पहुंची थी, लेकिन आयोजकों ने उसे बाहर कर दिया। 
विज्ञापन
Cricket bat - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत भले ही तालिबान के कट्टरपंथी रवैये के खिलाफ है और उसके द्वारा अफगानिस्तान में फैलाई गई हिंसा की निंदा करता हो, लेकिन उसके कई हिमायती भारत में सामने आ ही जाते हैं। कुछ मुस्लिम नेता तो तालिबान के समर्थन में बयान दे ही चुके हैं। अब राजस्थान के जैसलमेर से भी एक घटना सामने आई है, जिसने बवाल मचा दिया है। 

विज्ञापन

दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर में हो रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट में एक टीम की एंट्री हुई। इस टीम ने अपना नाम तालिबान रखा था। लोगों को इस बात का जैसे ही पता चला बवाल मच गया और टीम को बाहर करने की मांग होने लगी। 

आयोजकों ने दिखाया बाहर का रास्ता 
मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर के जैसुराना गांव में अलाउद्दनी खान की स्मृति में 22 अगस्त से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें खेल रही हैं, लेकिन जब तालिबान नाम की टीम की बात सामने आई तो आयोजकों ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया और टीम को भाग लेने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


ऑनलाइन हुई थी एंट्री 
क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कराने वाली कमेटी का कहना है कि जो भी टीम यहां खेल रही हैं। उनकी एंट्री ऑनलाइन एप के माध्यम से हुई है। हमें पहले इसकी जानकारी नहीं थी कि एक टीम तालिबान नाम की है। जैसे ही इसकी जानकारी हुई टीम को बाहर कर दिया गया। कमेटी का कहना है कि कट्टरपंथी सोच रखने वाले लोगों की यहां जगह नहीं है। 

बेहद संवेदनशील है जिला 
भारत-पाकिस्तान सीमा से कुछ दूर स्थित होने के कारण जैसलमेर वैसे भी बेहद संवेदनशील है। यहां हर वक्त सुरक्षा मुस्तैद रहती है। वहीं जिस गांव में टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा था, उस गांव में अल्पसंख्यक आबादी ज्यादा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें