फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल कांड: महिला कांस्टेबल व डीएसपी हीरालाल सैनी बर्खास्त, छह साल के बेटे के सामने की थी अश्लील हरकतें 

Tue, 05 Oct 2021 10:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

महिला कांस्टेबल और डीएसपी हीरालाल सैनी पूल में आपत्तिजनक स्थिति में थे। साथ में छह साल का बेटा भी था, जिसके सामने दोनों अश्लील हरकतें कर रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। 
 
विज्ञापन
अंचल अधिकारी हीरालाल सैनी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों राजस्थान के अजमेर से सामने आए अश्लील वीडियो के बाद महिला कांस्टेबल और डीएसपी हीरालाल सैनी को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री कार्यालय की संतुति के बाद की गई है। बता दें, अजमेर के ब्यावर से एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें डीएसपी हीरालाल सैनी के साथ एक महिला कांस्टेबल स्वीमिंग पूल में नहाती हुई दिख रही थी। हैरान करने वाली बात यह है कि स्वीमिंग पूल के बाहर महिला कांस्टेबल का छह साल का बेटा भी था। इसके बावजूद दोनों उसके सामने अश्लील हरकतें कर रहे थे।

विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद हुई थी गिरफ्तारी
वीडियो सामने आने के बाद डीएसपी हीरालाल सैनी को नौ सितंबर को और महिला कांस्टेबल को 12 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया था। 



यह है पूरा मामला 
अजमेर के पुष्कर में एक रिसार्ट से महिला कांस्टेबल और डीएसपी हीरालाल सैनी का वीडियो वायरल हो गया था। बताया जा रहा है कि जिस दिन वीडियो शूट किया गया था, उस दिन महिला कांस्टेबल का बर्थडे भी था। दोनों पूल में आपत्तिजनक स्थिति में थे, उनके साथ में महिला कांस्टेबल का बेटा भी मौजूद था। उसी के सामने दोनों अश्लील हरकतें कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद महिला के मोबाइल फोन की जांच की गई थी, जिसमें इस तरह के कई वीडियो मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें