फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बानसूर में चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत, दफन हुए शव को निकलवाकर जांच में जुटी पुलिस

Sun, 05 Jul 2026 07:59 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

बानसूर के इंद्राणा गांव में चार वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत के बाद बिना सूचना शव दफना दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए, जबकि पिता से पूछताछ कर मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बानसूर क्षेत्र के इंद्राणा गांव में चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर मृतक के पिता पर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बच्चे की मौत के बाद उसके शव को पुलिस को सूचना दिए बिना और कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना दफना दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना बासदयाल थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया, ताकि पोस्टमार्टम कराकर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पढ़ें:  खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क; लोगों ने पूछा- हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य आवश्यक नमूने एकत्र किए।

पुलिस संदिग्ध मौत के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मृतक के पिता से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इंद्राणा गांव सहित पूरे बानसूर क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें